Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देश की महिलाओं को एक पत्र लिखते हुए नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को उनके अधिकारों के लिए अब और इंतजार नहीं कराया जा सकता, क्योंकि वे पहले ही हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। पीएम ने बताया कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।
अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा शुरू होना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने देशवासियों से, विशेषकर माताओं और बहनों से, इस संवैधानिक संशोधन को सफल बनाने के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। पीएम ने विश्वास जताया कि यह फैसला विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करेगा और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा।
मोदी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं—चाहे स्टार्टअप, शिक्षा, कला, विज्ञान या खेल का क्षेत्र हो। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों, स्वयं सहायता समूहों की सफलता और ग्रामीण स्तर पर बढ़ते महिला नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बदलाव समाज की पुरानी सोच को भी बदल रहा है और देश की नारी शक्ति को नई दिशा दे रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |