Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले नंदीग्राम सीट एक बार फिर राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है। 2021 में जहां भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था, वहीं अब यह सीट राजनीतिक टकराव का केंद्र बन चुकी है। बदलते समीकरण, मजबूत होते संगठन और मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोपों ने इस मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है।
पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में भाजपा ने अपना संगठनात्मक आधार मजबूत किया है और पंचायत स्तर तक पकड़ बनाई है। 2024 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने यहां बढ़त दर्ज करते हुए लगभग 49.49% वोट शेयर के साथ टीएमसी पर हल्की लीड हासिल की थी, जिससे पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है। दूसरी ओर टीएमसी इस सीट को दोबारा जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है और वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
नंदीग्राम का राजनीतिक महत्व ऐतिहासिक रूप से भी बेहद बड़ा रहा है। 2007 के भूमि आंदोलन और हिंसक घटनाओं ने इस क्षेत्र को राज्य की राजनीति का केंद्र बना दिया था, जिसके बाद 2011 में ममता बनर्जी की सत्ता तक पहुंच में इस इलाके की अहम भूमिका मानी जाती है। अब एक बार फिर यह सीट “भूमिपुत्र बनाम भूमिपुत्र” की लड़ाई
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |