वंदे मातरम विवाद पर सियासत गरमाई, जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना
Price heats, over Vande Mataram, controversy, Jitu Patwari, sets groundwork, against BJP

इंदौर नगर निगम में बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों द्वारा ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत बड़े नेताओं से इस्तीफे की मांग की है। इसके जवाब में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि देशभक्ति के लिए कांग्रेस को किसी भी पार्टी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

 

पटवारी ने आरोप लगाया कि जिस संगठन की मातृ संस्था ने लंबे समय तक अपने कार्यालयों में तिरंगा नहीं फहराया, वह आज कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान कांग्रेस की विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, इसलिए देशभक्ति पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

 

इसके साथ ही उन्होंने रुबीना इकबाल मामले पर कहा कि यह अनुशासन समिति के विचाराधीन है और जल्द निर्णय लिया जाएगा। वहीं, भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ रही है, जबकि जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों को दबाया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 11 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.