Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। खड़गपुर में भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर सख्ती से कार्रवाई करने के बजाय नजरअंदाज कर रही है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “बंगाल में अपराधी भी बेकसूर होते हैं।”
दिलीप घोष ने कहा कि असली दोषियों की पहचान करना जांच एजेंसियों और अदालतों का काम है, लेकिन सरकार की भूमिका सवालों के घेरे में है। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गैर-जरूरी विवाद खड़े किए जाते हैं। उनके मुताबिक, जब महत्वपूर्ण मुद्दे खत्म हो जाते हैं, तो इस तरह की बातों को उछालकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जाती है।
इसके अलावा, उन्होंने 2021 चुनाव के दौरान नंदीग्राम की घटना का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया और ईवीएम मुद्दे को भी खारिज किया। घोष ने कहा कि हार का ठीकरा मशीनों पर फोड़ना सही नहीं है और यदि किसी को संदेह है तो जांच कराई जानी चाहिए। इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से साफ है कि बंगाल में चुनावी मुकाबला अब और ज्यादा तीखा होता जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |