बारामती उपचुनाव में सियासी संग्राम तेज, MVA में बढ़ी खींचतान
Mumbai, Political battle, intensifies Baramati election, tensions, escalate, within MVA

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। इस बीच महाविकास आघाड़ी (MVA) के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। जहां कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, वहीं शिवसेना (UBT) द्वारा एनसीपी की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार को समर्थन देने की चर्चा तेज है।

 

इस सियासी खींचतान के बीच शरद पवार के मुंबई स्थित आवास ‘सिल्वर ओक’ पर अहम बैठक हुई। एनसीपी (शरद गुट) ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वे सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस चुनाव को निर्विरोध कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन मौजूदा हालात में यह मुश्किल नजर आ रहा है।

 

उधर, कांग्रेस ने भी अपने रुख में बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि गठबंधन में लगातार समझौता करने से पार्टी को नुकसान हो रहा है। अब तक 19 उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं, और यदि कांग्रेस मैदान में उतरती है तो मुकाबला और भी बहुकोणीय हो सकता है, जिससे बारामती की लड़ाई बेहद दिलचस्प बन गई है।

Priyanshi Chaturvedi 5 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.