हिमंत सरमा ने राहुल गांधी और गौरव गोगोई पर साधा निशाना
Himanta Sarma, targeted, Rahul Gandhi, Gaurav Gogoi ,Guwahati

असम विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी और नेता गौरव गोगोई पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “पप्पू” और “छोटा पप्पू” कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उन्हें गिरफ्तार करने की बात करते हैं, उनके लिए यह इस जन्म में संभव नहीं है और उन्हें कई जन्म लेने पड़ेंगे।

 

सरमा ने गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पाकिस्तान के मीडिया से संबंध हैं और वहां की मीडिया में उनके समर्थन में चर्चा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि असम चुनाव को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में टॉक शो हो रहे हैं, जिससे गोगोई के कथित कनेक्शन का संकेत मिलता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का अंदाज़ा हो चुका है, इसलिए राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी लगातार सभाएं कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद केवल नरेंद्र मोदी और उनके नारे ही गूंजेंगे। सरमा ने भरोसा जताया कि बीजेपी राज्य में 90–100 सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी और जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.