Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार विधानसभा में बाहुबली नेता Anant Singh को हाल ही में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar की मंजूरी से 19 समितियों का गठन किया गया, जिनमें कई दिग्गज नेताओं को जगह मिली। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की हो रही है, क्योंकि उनकी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
एक कार्यक्रम में जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि पर्यावरण समिति में सदस्य बनने के बाद उनके क्या विचार हैं, तो अनंत सिंह ने अपने विशिष्ट अंदाज में कहा, “ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते हैं। हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं… कुछ पता नहीं।” उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग इसे देख हंस रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस खुले जवाब पर मजे लेते हुए प्रतिक्रिया दी। काजल मिश्रा ने लिखा कि अनंत सिंह सीधे और ईमानदारी से बात करते हैं। आदित्य विक्रम ने टिप्पणी की कि “बिहार का सबसे बड़ा दुश्मन बिहार के लोग ही हैं,” जबकि मनीष मिश्रा ने कहा कि नेताओं को सच बोलना चाहिए और अनंत सिंह इसका उदाहरण हैं। लोगों को उनका यह फनी और बेबाक अंदाज खूब भा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |