ईरान-इजरायल जंग तेज, जमीनी हमले की तैयारी; सेंटकॉम और IDF चीफ की अहम बैठक
Iran-Israel war intensifies, ground attack prepared; Centcom and IDF chiefs hold crucial meeting

 

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को एक महीना हो चुका है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच हवाई हमले जारी हैं, वहीं ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर क्लस्टर बम से हमला किया है। इस बीच अमेरिका भी सक्रिय भूमिका में है और खबर है कि वह संभावित जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत करीब 10 हजार सैनिक मध्य पूर्व में तैनात किए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने तेल अवीव में इजरायली सेना प्रमुख एयाल जमीर से मुलाकात की। इस बैठक में मौजूदा युद्ध स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करने के विकल्पों पर भी विचार किया गया।

 

वहीं IAEA के अनुसार, ईरान के खोंडाब स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र को हमले में गंभीर नुकसान पहुंचा है और अब वह संचालन में नहीं है। यह घटनाक्रम इस बात का संकेत है कि संघर्ष और अधिक गंभीर हो सकता है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ने की आशंका है।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.