Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गुजरात विधानसभा परिसर में आज सुबह बम होने की धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। धमकी ईमेल के माध्यम से मिली थी, जिसमें दावा किया गया कि विधानसभा परिसर में बम रखा गया है। बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन करीब 8:45 बजे अधिकारियों को यह धमकी भरा संदेश मिला। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और पूरे परिसर को खाली कराने का निर्णय लिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक पीयूष वांडा ने बताया कि सभी विधायकों, कर्मचारियों और अन्य मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की बारीकी से जांच की गई, लेकिन शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। प्रशासन ने कहा कि साइबर क्राइम टीम धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए सक्रिय है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
भाजपा विधायक कसवाला महेश ने बताया कि सभी विधायकों को पास के हॉल में बिठाया गया। वहीं, विधायक दिनेश सिंह कुशवाह ने कहा कि धमकी झूठी साबित हुई और कोई वास्तविक खतरा नहीं था। इसके बाद व्यवस्थाएं पुनः शुरू की गईं और सभी को द्वारका हॉल में वापस बुलाया गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |