‘राजनीति में फुल स्टॉप नहीं’: राज्यसभा विदाई सत्र में पीएम मोदी का संदेश
No full stop in politics

 

राज्यसभा में कई सदस्यों के रिटायरमेंट के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति में कभी “फुल स्टॉप” नहीं होता। उन्होंने नए सांसदों को सीखने की सलाह देते हुए राज्यसभा को एक “ओपन यूनिवर्सिटी” बताया, जहां अनुभव और समझ सबसे बड़ी पूंजी होती है। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने भी सदस्यों के संसदीय जीवन और कार्यकाल को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सार्वजनिक जीवन केवल पदों तक सीमित नहीं होता, बल्कि सेवा का यह सफर निरंतर चलता रहता है। उन्होंने रिटायर हो रहे सदस्यों के अनुभव को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम बताते हुए कहा कि नए और युवा सांसदों को वरिष्ठ नेताओं से प्रेरणा और मार्गदर्शन लेना चाहिए।

अपने भाषण में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का जिक्र करते हुए उनके लंबे संसदीय अनुभव की सराहना की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी रिटायर हो रहे सदस्यों के योगदान को याद करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.