राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर भूपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा बयान
Bhupendra Hooda, made ,big statement ,cross voting ,Rajya Sabha, elections.

 

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के बाद कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुर्जर का कहना है कि विधायक शैली चौधरी ने क्रॉस वोट नहीं किया, लेकिन उन्हें बदनाम करने की नीयत से उनका नाम उछाला जा रहा है।

 

नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलना तय था, लेकिन बीजेपी ने अपने एक पदाधिकारी को निर्दलीय मैदान में उतार दिया। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस के कुछ विधायकों के वोट गलत तरीके से इनवैलिड किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रॉस वोट करने वालों के नाम हाई कमान को बता दिए गए हैं और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं, जिनमें कुलदीप वत्स का नाम भी शामिल है। हालांकि हुड्डा ने बताया कि वत्स ने सही तरीके से कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया था। उन्होंने पांचों क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन कहा कि जब कार्रवाई होगी, तब सभी को पता चल जाएगा। हुड्डा ने यह भी कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वालों ने पार्टी के साथ नहीं, बल्कि जनता के साथ धोखा किया है।

Priyanshi Chaturvedi 17 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.