टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, ममता बनर्जी लड़ेगी भवानीपुर से
TMC releases, list  291 candidates, Mamata Banerjee, contest from, Bhawanipur

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 291 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार भी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से तय माना जा रहा है।

 

टीएमसी ने इस बार उम्मीदवारों की घोषणा करते समय अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। कई मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है, जबकि कुछ नई सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका मिला है। पार्टी ने कहा कि यह सूची जीत की परंपरा बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

 

सूची जारी होते ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से ममता बनर्जी ने नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच टक्कर को इस चुनाव का सबसे अहम मुकाबला माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 17 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.