13–14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 48 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन
PM Modi, visit Assam ,March 13-14, inaugurate projects, worth Rs 48,000 crore

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी  13 और 14 मार्च को Assam के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में करीब 47,800 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के लिए तीन नई ट्रेनों की भी शुरुआत की जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 13 मार्च को दोपहर लगभग 1:30 बजे कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू करेंगे और शाम करीब 5 बजे गुवाहाटी में लगभग 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

 

दौरे के दूसरे दिन यानी 14 मार्च को प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने चाय बागान मजदूरों को भूमि पट्टा देने के फैसले को न्याय और सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में चाय बागान से जुड़े परिवारों की मेहनत पर देश को गर्व है और सरकार उनकी भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

 

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री दीमा हसाओ और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में बने कोपिली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसकी लागत 2,300 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी प्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना की क्षमता बढ़ाने की योजना और कई रेलवे विद्युतीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में ऊर्जा और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 13 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.