Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए नामांकन के बाद 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इन निर्वाचित नेताओं में अभिषेक मनु सिंघवी, शरद पवार, रामदास अठावले और राहुल सिन्हा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। कुल 10 राज्यों की सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन कई जगह विपक्ष ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके चलते कई नेताओं को बिना मुकाबले जीत मिल गई।
अब बाकी बची 11 सीटों पर मुकाबला होगा, जिन पर 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। सबसे ज्यादा नजर बिहार की पांच सीटों पर है, जहां पांचवीं सीट के लिए किसी भी गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत नहीं माना जा रहा।
हरियाणा में भी चुनाव दिलचस्प हो सकता है। कांग्रेस को यहां क्रॉस वोटिंग का खतरा सताने लगा है, इसलिए पार्टी ने अपने विधायकों को सुरक्षित रखने की रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, मतदान तक कांग्रेस अपने विधायकों को किसी कांग्रेस शासित राज्य, संभवतः हिमाचल प्रदेश, में शिफ्ट कर सकती है ताकि क्रॉस वोटिंग से बचा जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |