Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इस्राइल ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करने के लिए विशेष बलों की संभावित तैनाती पर चर्चा कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह योजना मौजूदा युद्ध के बाद के चरण में लागू की जा सकती है। इसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संवेदनशील ठिकानों को नियंत्रण में लेना और क्षेत्रीय सुरक्षा जोखिम को कम करना बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस संभावित ऑपरेशन पर तभी विचार होगा जब ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक कमजोर हो जाए। दोनों देशों की चिंता मुख्य रूप से ईरान के पास मौजूद लगभग 450 किलोग्राम 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम को लेकर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर के यूरेनियम को कम समय में 90 प्रतिशत तक संवर्धित किया जा सकता है, जो परमाणु हथियार बनाने के लिए आवश्यक माना जाता है।
सूत्रों के अनुसार यदि यह मिशन शुरू होता है तो अमेरिकी या इस्राइली सैनिकों को सीधे ईरान की जमीन पर उतरना पड़ सकता है। उन्हें कड़े सुरक्षा प्रबंधों वाले भूमिगत परमाणु ठिकानों तक पहुंचकर वहां मौजूद यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेना होगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह अभियान अमेरिका अकेले चलाएगा, इस्राइल करेगा या दोनों देश मिलकर इसे अंजाम देंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |