पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने साझा किया रिटायरमेंट प्लान
Former CM Digvijay Singh shared his retirement plan

 

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh का राज्यसभा कार्यकाल 10 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिवानंद भंजा के अनुभव को दिखाते हुए अपना रिटायरमेंट प्लान साझा किया। वीडियो के कैप्शन में दिग्विजय ने लिखा, “माय रिटायरमेंट प्लान? मे बी. व्हाई नॉट?” जिसमें भंजा सेवानिवृत्ति के बाद भारत घूमते दिखाए गए हैं।

राज्यसभा के कार्यकाल के खत्म होने के साथ ही दिग्विजय सिंह ने संकेत दे दिया है कि वे तीसरी बार राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम उनके सार्वजनिक जीवन के नए चरण की शुरुआत और सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की संभावना को बढ़ा देता है। हालांकि, उन्होंने अभी तक औपचारिक रूप से राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीतिक कदम भी हो सकता है। वरिष्ठ नेता अक्सर सार्वजनिक रूप से पीछे हटने का संकेत देकर पार्टी नेतृत्व में नए दायित्व तय कराने या संगठन में अपनी भूमिका मजबूत करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में 10 अप्रैल के बाद दिग्विजय सिंह की अगली राजनीतिक दिशा क्या होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 6 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.