बिहार में सियासी पेंच? नीतीश ने राज्यसभा जाने से पहले ठोकी बीजेपी पर बड़ी शर्त
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने से पहले अपनी पार्टी JD(U) के लिए गृह मंत्रालय की मांग कर दी है। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि जेडीयू को बिहार में गृह विभाग का अधिकार फिर से मिलना चाहिए। एनडीए सरकार में पिछले करीब 20 वर्षों तक गृह मंत्रालय जेडीयू के पास रहा है, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव के बाद यह मंत्रालय बीजेपी के नियंत्रण में चला गया था।
नई सरकार में गृह मंत्रालय वर्तमान में Samrat Chaudhary के पास है। बीजेपी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण मुख्यमंत्री पद का दावा कर सकती है। यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो सत्ता का वर्तमान समीकरण बदल सकता है। जेडीयू ने पहले ही संकेत दे दिया है कि गृह विभाग पर उसका दावा बना रहेगा, जिससे एनडीए में सियासी हलचल तेज होने की संभावना है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार में नया फॉर्मूला सामने आ सकता है, जिसमें बीजेपी मुख्यमंत्री और जेडीयू के दो डिप्टी सीएम होंगे। ऐसे में राज्य में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनने की संभावना बढ़ सकती है। यह बदलाव बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।