Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। पेशी से पहले और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आरएसएस से जुड़े कथित बयान को लेकर दायर मानहानि मामले में अदालत पहुंचे थे। तय समय पर उनका काफिला कोर्ट परिसर पहुंचा, जहां पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अदालत के निर्देशानुसार केवल उनके सीमित वकीलों को ही कोर्ट रूम में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि अन्य समर्थकों को बाहर ही रोका गया।
प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा। पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को मौके से हटाकर स्थिति नियंत्रित की। इसके बाद अदालत की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई और कानून-व्यवस्था बनी रही।a
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |