भारत निर्वाचन आयोग ने घोषित की तारीख, राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान
Election Commission,India announces date,voting, 37 Rajya Sabha seats,March 16

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए इस साल का सबसे बड़ा चुनाव 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि अप्रैल में कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से 22 सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को और 15 सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होगा, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

 

इसके अलावा जून में 22 और नवंबर में 11 सीटें और रिक्त होंगी, जिससे इस वर्ष उच्च सदन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। राजनीतिक दलों ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज कर दिया है, क्योंकि इन चुनावों का असर केंद्र और राज्यों की सियासत पर पड़ना तय है।

 

इसी क्रम में पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई का कार्यकाल भी 16 मार्च को समाप्त हो रहा है। वहीं मिजोरम के एक सांसद का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा होगा। झारखंड की एक सीट पहले ही शिबू सोरेन के निधन के कारण खाली है, जिस पर भी चुनाव कराया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.