पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुआ चुनाव आयोग
Election Commission becomes active ahead,assembly elections,states

 

इस साल पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसे लेकर सक्रियता दिखाना शुरू कर दी है। आयोग की टीम सोमवार से इन राज्यों के दौरे पर जाएगी, सबसे पहले असम का दौरा होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में टीम गुवाहाटी पहुंचेगी और 18 फरवरी को वापस लौटेगी। इसके बाद अन्य राज्यों के दौरे की योजना है।

 

चुनाव आयोग गुवाहाटी पहुंचकर राज्य के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक करेगा और उनसे सुझाव व फीडबैक लेगा। इसके अलावा आयोग असम के मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी जिलों के डीएम और एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग बैठक करेगा। यह दौरा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अहम माना जाता है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके।

 

दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का आकलन किया जाएगा और पोलिंग बूथों की संख्या तय की जाएगी। इन व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। चार राज्यों का कार्यकाल मई में और पुडुचेरी का जून में खत्म हो रहा है। पिछले अनुभवों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इन पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह के बाद की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.