शिवाजी-टीपू विवाद पर भारी बवाल, 9 लोग घायल
Massive uproar,over Shivaji-Tipu dispute, 9 people injured

मालेगांव में डिप्टी मेयर के कार्यालय में 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने के बाद सियासी बवाल फैल गया। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों से पथराव हुआ। इस हिंसक घटनाक्रम में कम से कम 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कांग्रेस के तीन, भाजपा के दो, दो पुलिसकर्मी और दो पत्रकार शामिल हैं। किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

 

मालेगांव महानगरपालिका की उप-महापौर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के कार्यालय में तस्वीर लगाए जाने पर शनिवार को विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस महाराष्ट्र अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान की वीरता की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करते हुए टिप्पणी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बयान की निंदा करते हुए रविवार को कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

 

पुणे में प्रदर्शन के दौरान शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुणे पुलिस ने सपकाल के खिलाफ भाजपा नगर अध्यक्ष धीरज घाटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया। इसके तहत आईपीसी की धारा 192, 196(1), 196(2), 352 और 356(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.