मैहर में जीवित शिक्षक को ‘हमारे शिक्षक’ पोर्टल पर मृत घोषित

मैहर जिले के रामनगर संकुल अंतर्गत हाईस्कूल ग्राम मनकहरी के शिक्षक दामोदर प्रसाद साकेत को ‘हमारे शिक्षक’ पोर्टल पर गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया। शिक्षक पूरी तरह जीवित हैं और नियमित रूप से कक्षा 9 और 10 के छात्रों को संस्कृत पढ़ा रहे हैं। इस चूक से मैहर से लेकर राजधानी भोपाल तक हड़कंप मच गया। 21 जनवरी 2026 से पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है, इसी दौरान शिक्षक ने जब लॉगिन किया तो उनकी आईडी निष्क्रिय पाई गई।

 

जांच में सामने आया कि संकुल प्राचार्य की आईडी से गलती से शिक्षक की जानकारी ‘Dead’ दर्ज कर दी गई, जिससे पोर्टल पर उनका अकाउंट स्वतः बंद हो गया। गलती सामने आने के बावजूद 14 दिन बीतने के बाद भी त्रुटि ठीक नहीं हो सकी। इस दौरान शिक्षक ने बच्चों को पढ़ाना जारी रखा, लेकिन पोर्टल पर उनकी उपस्थिति अनुपस्थित दिखाई देती रही।

 

शिक्षक कुछ माह पहले लकवा रोग से भी ग्रसित रहे और दो माह से वेतन न मिलने की स्थिति में उधार लेकर इलाज और जीवन यापन कर रहे हैं। बावजूद इसके वे प्रतिदिन स्कूल जाकर छात्रों को संस्कृत पढ़ा रहे हैं। इस मामले ने शासन के ‘जीरो एरर सिस्टम’ के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन दिनों शिक्षक ने कार्य किया, क्या उन्हें उसका वेतन और परितोषिक मिलेगा या नहीं।

Vandana Singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.