यूपीपीएससी RO-ARO टाइपिंग टेस्ट 16 फरवरी से: प्रवेश पत्र जारी
UPPSC RO,ARO typing test from February 16: Admit card released

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के तहत टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती में कुल 411 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

 

सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए कंप्यूटर आधारित हिंदी टाइपिंग परीक्षा 16 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी — पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 बजे। परीक्षा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में होगी। उम्मीदवार टाइपिंग के लिए क्रुति देव (Kruti Dev 010) और मंगल इनस्क्रिप्ट फॉण्ट दोनों का उपयोग कर सकते हैं।

 

प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा में दो फोटो और आईडी प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले खुलेगा और 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रत्येक सत्र के लिए उम्मीदवारों के अनुक्रमांक और संख्या निर्धारित की गई है।

Vandana Singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.