दिल्ली के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक: 21 हजार स्मार्ट बोर्ड और 7 हजार कंप्यूटर
Delhi government schools ,hi-tech: 21,000 smart boards,7,000 computers

दिल्ली सरकार अगले चार वर्षों में सरकारी स्कूलों को अधिक स्मार्ट और डिजिटल बनाने जा रही है। इसके तहत 21,000 क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनकी पांच वर्षों की रख-रखाव गारंटी होगी। मार्च 2026 के अंत तक 175 आईसीटी लैब्स में सात हजार कंप्यूटर भी स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मानसरोवर गार्डन स्थित सर्वोदय स्कूल और दिलशाद गार्डन स्थित मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करते हुए बताया कि डिजिटल साक्षरता अब हर बड़े एग्जाम जैसे नीट, सीयूईटी और क्लैट के लिए अनिवार्य है।

 

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाने और आईसीटी लैब्स स्थापित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। दिल्ली में 1,000 से अधिक सरकारी स्कूल हैं और अगले तीन वर्षों में हर स्कूल में आईसीटी लैब होगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रत्येक लैब में हर टेबल पर अलग कंप्यूटर और यूपीएस उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे छात्रों को व्यक्तिगत डिजिटल प्रशिक्षण और कंप्यूटर साक्षरता में मदद मिलेगी।

 

लाडली फाउंडेशन के सहयोग से अब तक 100 आईसीटी लैब्स में 2,000 कंप्यूटर डोनेट किए जा चुके हैं और 75 नई लैब्स में 1,500 कंप्यूटर देने का वादा किया गया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार इस वर्ष 100 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित कर रही है, जिससे छात्रों को अध्ययन सामग्री तक आसान पहुंच मिलेगी और शिक्षा का डिजिटलरण बढ़ेगा।

Vandana Singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.