नीतीश-लालू खेमे में टकराव: एमएलसी विवाद पर आज फैसला
Clash,Nitish,Lalu camps: Decision ,MLC dispute today

बिहार विधान परिषद् में पिछले दो दिनों से जारी हंगामे के बाद आज की कार्यवाही बेहद अहम मानी जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीच हुई बहस के बाद विवाद और बढ़ गया। राजद ने मुख्यमंत्री पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की, वहीं मंगलवार को भी सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सभापति को पूरे विपक्ष को एक दिन के लिए सदन से बाहर करना पड़ा।

हंगामे के केंद्र में मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच हुई तीखी बहस रही। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अशोक चौधरी का कहना है कि सुनील सिंह ने उन्हें गालियां दीं और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया, यहां तक कि उंगली दिखाकर धमकाने की कोशिश की। वहीं सुनील सिंह ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा और अशोक चौधरी ने उन पर पेपरवेट फेंककर हमला करने की कोशिश की। सत्ता पक्ष के नेताओं ने सुनील सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सभापति किस पर और कैसी कार्रवाई करते हैं। क्या यह विवाद और गहराएगा या सदन की कार्यवाही सामान्य हो पाएगी, इसका फैसला आज की बैठक में साफ हो सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.