Patrakar Vandana Singh
उपचुनाव में हारे भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन प्रकरण प्रदेश इकाई ने अनुशासन समिति को सौंप दिया पत्र है इस पत्र में हार के लिए पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। प्रदेश इकाई ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथ्यात्मक जांच का फैसला किया है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने पत्र वायरल होने के बाद मोरपाल सुमन से जवाब मांगा था। मोरपाल सुमन ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि उन्होंने यह पत्र वायरल नहीं किया और इसके पीछे किसी विधायक की भूमिका हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने स्तर पर भी जानकारी जुटाई, जिसके बाद मामला अनुशासन समिति को सौंपा गया। फिलहाल मोरपाल सुमन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द ही बारां जिले के भाजपा विधायकों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे। इसके बाद रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी और वहां से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल इस प्रकरण पर भाजपा प्रदेश इकाई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |