रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त, विपक्ष पिछड़ा
BJP has, big lead, trends, , opposition, lagging behind.

महाराष्ट्र की ग्रामीण राजनीति की दिशा तय करने वाले 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 12 में से 7 जिला परिषदों में आगे चल रही है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) 2-2 जिलों में बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस सिर्फ 1 जिला परिषद में आगे है, वहीं अन्य दलों का खाता नहीं खुल पाया है।

पंचायत समितियों में भी भाजपा का दबदबा नजर आ रहा है। यहां भाजपा 30 स्थानों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना शिंदे गुट 17 और एनसीपी (अजित पवार गुट) 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 8, शरद पवार गुट 11 और शिवसेना उद्धव गुट 5 सीटों पर आगे है। इन चुनावों में कुल 68.28 प्रतिशत मतदान हुआ था और मतदाताओं ने जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए अलग-अलग मतपत्रों के जरिए मतदान किया।

 

यह चुनाव अजित पवार के निधन के बाद पहला बड़ा राजनीतिक मुकाबला माना जा रहा है। पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिलों में एनसीपी के दोनों गुटों ने अनौपचारिक तालमेल के साथ चुनाव लड़ा, जिससे इन नतीजों को भविष्य की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि ग्रामीण महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की स्थिति मजबूत होती जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.