महिलाओं को साधने की बीजेपी की नई रणनीति, बंगाल चुनाव से पहले बड़ा दांव
BJP, new strategy to woo women, big move ahead,Bengal elections

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो टीएमसी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। फिलहाल इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 1,500 रुपये और शहरी महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे हालिया बजट में टीएमसी ने बढ़ाया था।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि राज्य में रोजगार और शिक्षा के अवसरों की भारी कमी है, जिसके चलते लोग बंगाल छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि युवाओं के लिए न पर्याप्त नौकरियां हैं और न ही उच्च शिक्षा के लिए मजबूत ढांचा, जिससे राज्य की स्थिति कमजोर होती जा रही है। बीजेपी का दावा है कि सत्ता में आने पर वह केवल भत्ते ही नहीं, बल्कि विकास और अवसर भी बढ़ाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह घोषणा सीधे तौर पर टीएमसी के मजबूत ग्रामीण और महिला वोट बैंक को चुनौती देने की कोशिश है। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना ने महिलाओं के बीच टीएमसी को खासा समर्थन दिलाया है, और अब बीजेपी उसी वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इससे पहले भी कई राज्यों में महिला-केंद्रित योजनाओं के जरिए बीजेपी को चुनावी फायदा मिला है, ऐसे में बंगाल में यह रणनीति कितना असर दिखाती है, यह चुनावी नतीजे तय करेंगे।

 
 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.