अमेरिका-भारत ट्रेड डील के बीच पाकिस्तान को बड़ा संदेश, जम्मू-कश्मीर और PoK को भारत का हिस्सा दिखाया
Amid,US-India trade deal,major message,Pakistan: Jammu, Kashmir,PoK are shown as part of India.

 

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर आपसी सहमति बन गई है, जिसे दोनों देशों ने संयुक्त बयान के जरिए सार्वजनिक किया। बयान में कहा गया कि अमेरिका और भारत एक पारस्परिक रूप से लाभकारी अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क पर सहमत हुए हैं। यह समझौता 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुरू हुई वार्ताओं की निरंतरता है, जिसका उद्देश्य अतिरिक्त बाजार पहुंच, व्यापारिक सहयोग और मजबूत सप्लाई चेन को बढ़ावा देना है।

इसी बीच अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को एक बड़ा कूटनीतिक झटका मिला है। अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) कार्यालय ने ट्रेड डील से जुड़े एक पोस्ट के साथ भारत का आधिकारिक नक्शा जारी किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया है। खास बात यह है कि इस नक्शे में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भी भारत के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है और किसी तरह का अलग सीमांकन नहीं दर्शाया गया।

USTR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह अमेरिका-भारत समझौता अमेरिकी उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाएगा, जिनमें कृषि और खाद्य उत्पाद शामिल हैं। नक्शे के साथ आए इस संदेश ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में खास ध्यान खींचा है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन का आधिकारिक रुख पहले की तरह यही रहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है, जिसे बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.