Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम में राजनीति ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। वैचारिक रूप से एक-दूसरे के विरोधी भाजपा और कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर हाथ मिलाते हुए ‘भारत विकास आघाडी’ नाम से नया मोर्चा बना लिया है। कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों से बने इस समूह ने 84 सदस्यीय महानगरपालिका में सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।
इस नए मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस पार्षद एजाज बेग करेंगे। 16 जनवरी को आए चुनाव नतीजों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण मेयर और उपमेयर का फैसला अब इसी गठबंधन की भूमिका पर निर्भर करता है। पांच पार्षदों का यह गुट किंगमेकर की स्थिति में है, जिससे अन्य दलों की रणनीतियों को बड़ा झटका लगा है।
इसी बीच यह भी साफ हो गया है कि मालेगांव में इस बार ओपन कैटेगरी से महिला पार्षद मेयर बनेंगी, क्योंकि मेयर पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है। राज्य स्तर पर विरोध के बावजूद स्थानीय निकायों में सत्ता के लिए ऐसे बेमेल गठबंधन सामने आना महाराष्ट्र की नगर राजनीति में नए ट्रेंड की ओर इशारा कर रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |