Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीबों के काम का अधिकार देने वाली योजना मनरेगा को समाप्त करना चाहती है। मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ वही रवैया अपना रही है जो उसने किसानों के साथ तीन काले कृषि कानूनों के समय अपनाया था। राहुल ने कहा कि भाजपा देश में एक “राजा का शासन” चाहती है।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्यों में पैसे और मजदूरी वितरण में पक्षपात कर रही है। उनके अनुसार भाजपा शासित राज्यों को अधिक पैसा मिलेगा जबकि विपक्षी राज्यों को कम, और काम के अधिकार अब सीधे मजदूरों के बजाय ठेकेदारों के हाथों में चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा देश का धन अमीरों के हाथ में केंद्रित करना चाहती है ताकि गरीब, दलित और आदिवासी उनकी निर्भरता में रहें।
उन्होंने आगे दावा किया कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करना चाहती है और एक व्यक्ति-एक वोट की अवधारणा खत्म करने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा कि भाजपा डरपोक है और इसे रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उनका कहना था कि जिस दिन सभी एक साथ खड़े होंगे, उसी दिन मोदी को पीछे हटना पड़ेगा और मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |