Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले महायुति ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने सड़कों के सुधार, भूमिगत विकास, यातायात प्रबंधन, 24x7 स्वच्छ जल आपूर्ति और वर्षा जल संचयन जैसे मुद्दों पर जोर दिया है। घोषणापत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और आरपीपी प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में पेश किया गया।
महायुति ने मुंबई में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को रोकने का भी वादा किया है। इसके अलावा, शहर में मराठी भाषा को मजबूत करने के लिए अलग विभाग, आर्ट सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र बनाने की योजना है। बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर मराठी युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और आर्थिक प्रावधान किए जाएंगे। पानी की समस्या को दूर करने के लिए गरगाई, पिंजाळ और दमणगंगा परियोजनाओं को अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे शहर की जल आपूर्ति क्षमता 3,800 MLD से बढ़ाकर 4,900 MLD की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |