राहुल गांधी ने कहा- गांधी के विचारों से मोदी को नफरत
New Dehli , Rahul Gandhi , Modi,   hates , Gandhi

मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस और मोदी सरकार आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस इसे महात्मा गांधी के विचारों और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर हमला बता रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि नाम को लेकर कोई विवाद नहीं है और समय के साथ बदलाव स्वाभाविक है। सूत्रों के मुताबिक, VB-G RAM-G बिल पर कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी और रामदोनों ही पूजनीय हैं और दोनों की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्यों की ज्यादा जवाबदेही, धन के विवेकपूर्ण उपयोग और तकनीक के जरिए पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें महात्मा गांधी के विचारों और गरीबों के अधिकारों से नफरतहै। राहुल ने कहा कि मनरेगा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है और कोविड जैसे संकट में यह करोड़ों ग्रामीणों की जीवनरेखा बना। उनका आरोप है कि सरकार मनरेगा को कमजोर कर नाम बदलकर उसकी मूल भावना खत्म करना चाहती है, जिससे रोजगार का अधिकार, राज्यों की भूमिका और मजदूरी की सुरक्षा प्रभावित होगी। राहुल ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस जनविरोधीबिल का गांव से लेकर संसद तक विरोध करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.