शशि थरूर की कांग्रेस से बढ़ती दूरी! लगातार तीसरी बार राहुल गांधी की मीटिंग से रहे नदारद
India , New Dehli , Shashi Tharoor, growing distance , Congress

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर एक बार फिर राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहे। यह लगातार तीसरी बार है जब वे पार्टी की रणनीतिक चर्चा में शामिल नहीं हुए। इससे थरूर और कांग्रेस नेतृत्व के बीच बढ़ती दूरी की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

पिछले कुछ महीनों में थरूर कई बार बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी की खुले तौर पर तारीफ कर चुके हैं, जिससे उनके और कांग्रेस आलाकमान के बीच असहजता बढ़ती गई है। पार्टी के भीतर भी अब यह धारणा बनने लगी है कि थरूर कांग्रेस में होते हुए भी मुख्यधारा से अलग-थलग होते जा रहे हैं।

 

राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह 99 लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसका उद्देश्य संसद के शीतकालीन सत्र में पार्टी की रणनीति को मजबूत करना और बीजेपी पर हमले तेज करने पर चर्चा करना था।

इस महत्वपूर्ण बैठक में न सिर्फ थरूर, बल्कि चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी शामिल नहीं हुए।

बैठक में न जाने के बजाय थरूर कोलकाता में अपने पूर्व सहायक जॉन कोशी की शादी और अपनी बहन स्मिता थरूर के जन्मदिन में शामिल हो रहे थे। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

यह पहली बार नहीं है इससे पहले नवंबर में भी राहुल द्वारा आयोजित दो रणनीतिक बैठकों में वे नहीं पहुंचे थे।

 

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.