Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सिवनी जिले के केवलारी विधायक रजनीश सिंह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच हल्की-फुल्की मजाकिया नोकझोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक के कद पर मजाक करते हुए सदन में अध्यक्ष से उनके लिए स्टूल उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर भी मुस्कुराते हुए बोले कि विधायक महोदय ‘आगे आकर दर्शन दें’। घटना से सदन का माहौल कुछ देर के लिए हल्का-फुल्का हो गया।
वहीं, विधायक रजनीश सिंह ने भी पूरे शालीन अंदाज में जवाब देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण पेश किया और कहा कि उनका सौभाग्य है कि ‘कैलाश पर्वत पर विराजमान’ कैलाश विजयवर्गीय के दर्शन उन्हें मिलते हैं। दोनों नेताओं के बीच हुई यह मित्रतापूर्ण नोकझोंक कुछ देर चर्चा का विषय बनी रही, इसके बाद सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |