Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेताओं ने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों पर चर्चा करते हुए, SIR में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अब जनांदोलन खड़ा करना जरूरी है। जिसमें सिंगरौली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
दरअसल पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरस्वती सिंह और युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह सिसोदिया ने आवाज़ बुलंद महारैली’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए, कहा कि SIR में सामने आई गड़बड़ियां लोकतंत्र और मताधिकार पर सीधा हमला हैं। जिनके खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी साथ ही प्रवीण सिंह चौहान ने इसे जनता के अधिकारों की रक्षा का आंदोलन बताया, वहीं सरस्वती सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में SIR की खामियों से प्रभावित परिवारों की चिंता जताई, और बड़ी संख्या में महिला व युवा कार्यकर्ताओं की रैली में भागीदारी की जानकारी दी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि युवा बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना होने को तैयार हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |