Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि भारत में कभी बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी और अयोध्या में गिराए गए ढांचे पर मातम मनाने का कोई फायदा नहीं है। घोष ने कहा कि लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद उस स्थान पर राम मंदिर का निर्माण हुआ है, जिसे पूरे देश का समर्थन मिला है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राम मंदिर बनने से देश के अधिकांश लोग खुश हैं, लेकिन कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं।
दिलीप घोष ने हुमायूं कबीर के बयान को लेकर ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कबीर और ममता राइट-विंग राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें नई पार्टी बनानी चाहिए और अपनी ताकत दिखानी चाहिए। घोष ने यह भी बताया कि बंगाल में इस साल भी बड़े स्तर पर सामूहिक गीता पाठ का आयोजन होगा। तीन साल से जारी इस परंपरा में इस बार 5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसका नेतृत्व साधु-संत करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |