Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्रों और प्रदेश की समस्याओं को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाते हैं, लेकिन सरकार और मंत्री जवाब देने से बच रहे हैं। कई मामलों में मंत्री सही जानकारी भी नहीं दे पा रहे। सिंघार ने बताया कि उन्होंने कार्यमंत्रणा समिति में इस मुद्दे को उठाया है, और अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सभी सवालों के जवाब उपलब्ध कराए जाएंगे।
उमा भारती के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघार ने कहा कि अगर उमा जी भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कह रही हैं, तो वे अपनी ही पार्टी पर आरोप लगा रही हैं, क्योंकि देश और प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सदन के आखिरी दिन बीजेपी की विधायक दल बैठक का कोई फायदा नहीं—“अब तो चिड़िया चुग गई खेत।”
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |