विधानसभा में बंदर बनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
Bhopal , Congress MLA,   Assembly ,monkey

जनता की समस्याओं पर सरकार को घेरने के लिए विधायक सुनील उईके का अनोखा अंदाज, विपक्ष बोलाजनता की पुकार, सत्ता पक्ष ने बताया सदन का अपमान

 

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन परिसर में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया। छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव सीट से कांग्रेस विधायक सुनील उईके बंदर का मास्क लगाकर, हाथ में पोस्टर और नकली उस्तरा लेकर विधायक भवन पहुंचे। उनका यह अनोखा प्रदर्शन सरकार की "जनविरोधी नीतियों" के खिलाफ था, जिसे देखकर परिसर में मौजूद लोग हैरानी और गंभीरता दोनों में डूबे नजर आए।

 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विपक्ष ने सदन शुरू होने से पहले यह विरोध प्रदर्शन किया। खाद की कमी, किसानों की बदहाली, बिजली संकट और जनता की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने नारेबाज़ी की—"बंदर के हाथ में उस्तरा"जिसका संकेत था कि सरकार जनता के हक पर चोट कर रही है। विधायक उईके ने कहा कि सरकार हर वर्ग के अधिकारों पर "उस्तरा चला रही है", इसलिए उन्हें यह रूप धारण करना पड़ा।

 

दूसरी ओर सत्ता पक्ष ने इस प्रदर्शन को सदन की गरिमा के खिलाफ बताया। आज विधानसभा में 13,476 करोड़ रुपए के दूसरे अनुपूरक बजट पर साढ़े तीन घंटे चर्चा होनी है, जिसके बाद इसे पारित किया जाएगा। विपक्ष पहले ही आक्रामक रुख अपनाए हुए है, ऐसे में आज की कार्यवाही बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Dakhal News 4 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.