Patrakar Priyanshi Chaturvedi
CM मोहन यादव अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करवा रहे हैं….इस कार्यक्रम में कई और जोड़ों का भी विवाह होगा....साथ ही प्रत्येक जोड़े को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी..... इस समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी एक अनोखे अन्दाज में कर रहें हैं... आज 30 नवंबर को उज्जैन के पवित्र शिप्रा तट पर होने वाले.....भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में अभिमन्यु की शादी डॉ. ईशिता पटेल से होगी...खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के बेटे के साथ 22 अन्य जोड़ों का भी सात फेरे लेंगे....इसके साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक स्वामी हरि गिरि महाराज और मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी की ओर से सभी नव दंपति को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की हैं....वहीं राज्यपाल मंगुभाई पटेल, थावरचंद गेहलोत, आनंदीबेन पटेल और कई केंद्रीय नेताओं समेत...प्रदेश की पूरी कैबिनेट को निमंत्रण भेजा गया है...जिससे यह समारोह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |