Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रायपुर।आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में आज से नए कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रदेशस्तरीय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नाम छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा रखा गया है।
आप पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा की शुरुआत आज रायपुर कलेक्ट्रेट स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर होगी. 19 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा रायपुर से कोंडागांव बीजापुर-सुकमा दंतेवाड़ा होते हुए जगदलपुर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। नए कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में लोकसभा वार होगी।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जंगल को बचाना है। किसानों को बचाना है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।बच्चों को बेहतर और सस्ती शिक्षा नहीं मिल पा रही है, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है।बिजली दर बढ़ोतरी से जनता परेशान है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |