 
									Dakhal News
 31 October 2025
									31 October 2025
									 
								
								भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की माता जी का गुरुवार काे निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा काे श्री चरणों में स्थान और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
रायसेन के सांची विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की माता सुमित्रा देवी का निधन हो गया है। शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल एम्स पहुंचे। जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा सांची विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुमित्रा देवी जी के निधन पर भोपाल AIIMS पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
 
							
							
							
							Dakhal News
 31 October 2025
								31 October 2025
								|  All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  Created By:   Medha Innovation & Development |