Patrakar Priyanshi Chaturvedi
NSUI के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया.....भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आई..... जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई .....और छात्रों को रोकने के प्रयास किए गए.....हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार तक करनी पड़ी.....
सिंगरौली जिले में NSUI जिलाध्यक्ष मोनीश खान के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया.....प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे भी मौजूद रहे.....छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की और ज्ञापन सौंपा.....प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.....पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की.....लेकिन भीड़ बढ़ने पर पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा।हालांकि.....कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई.....छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई.....तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |