Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे......उन्होंने परासिया में कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में प्रेस वार्ता कर दुख व्यक्त किया......और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया......कमलनाथ ने कहा कि दवाइयों की टेस्टिंग नहीं हुई...... मुआवजा पर्याप्त नहीं है......
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र पहुंचे...... और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की......इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता में दुख जताया ......और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए......कमलनाथ ने कहा कि दवाइयों की टेस्टिंग की जानी चाहिए थी...... लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह से नहीं किया......उन्होंने मुआवजे के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा की है...... और जरूरत पड़ने पर अपनी तरफ से कदम उठाएंगे......उन्होंने यह भी कहा कि उनके समय में जो मेडिकल कॉलेज बनवाया गया था......उसकी राशि अब रोक दी गई है......जिससे परासिया के बच्चों को गंभीर मामलों में नागपुर भेजना पड़ रहा है......कमलनाथ ने राज्य सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की...... और बताया कि सिटी हॉस्पिटल की वर्तमान दशा भी दयनीय है......जिससे मरीजों और बच्चों को अत्यधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |