Patrakar Priyanshi Chaturvedi
परासिया ब्लॉक में बुखार के बाद कफ सिरप लेने से 9 बच्चों की मौत के बाद......सरकार ने पूरे सिरप बैच पर रोक लगा दी है...... और दिल्ली, पुणे तथा मध्य प्रदेश में सैंपलों की जांच शुरू कर दी है......लेकिन इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने भाजपा सरकार की कार्रवाई को नाकाम और असंवेदनशील बताया है......
छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक में बुखार से पीड़ित 9 बच्चों की मौत ने पूरे क्षेत्र में दहशत मचा दी है......बच्चों को पहले बुखार आया, उसके बाद कुछ को कोल्ड्रिफ सिरप......और कुछ को नेक्सट्रॉस डीएस दिया गया......जिसे पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई...... और किडनी फेल होने से एक-एक करके सभी बच्चों की मृत्यु हो गई...... प्रशासन का दावा है कि बच्चों की मौत कफ सिरप से किडनी इन्फेक्शन के कारण हुई है ...... सरकार ने पूरे सिरप बैच पर रोक लगा दी है...... और CDSCO दिल्ली, वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे तथा मध्य प्रदेश में 9 सैंपलों की जांच कराई जा रही है...... इस त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है......कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने सवाल उठाए कि...... कैसे बच्चों की जान बचाई नहीं गई...... और प्रशासन ने इस घटना पर तत्काल प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |