Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खंडवा जिले के जामली राजगढ़ गांव में हुए दर्दनाक हादसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की......उन्होंने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली......और कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ है...... पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक राहत दी जाए...... और संवेदनशीलता दिखाई जाए......
खंडवा जिले के जामली राजगढ़ गांव में हुए...... हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है......इस दुखद हादसे के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद गांव पहुंचे......और मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर उनकी व्यथा सुनी...... उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली......और कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से परिवारों के साथ खड़ी है......जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए...... कहा कि इस बार मुख्यमंत्री संवेदनशीलता दिखाने आए हैं......लेकिन केवल औपचारिकता पर्याप्त नहीं है......उन्होंने आगे कहा की मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की राहत राशि दी जानी चाहिए...... ताकि परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित हो सके...... उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी......
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |