Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रदेश में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की राहुल और प्रियंका गांधी पर की गई..... टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है.....कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर रहे हैं.....लेकिन छतरपुर में कांग्रेसियों को पुतला दहन करने से पहले ही पुलिस ने पुतला छीन लिया.....जिसके कारण पुलिस और कांग्रेसियों के बीच बहस हो गई .....
कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं.....छतरपुर में कांग्रेसियों ने पुतला दहन करने की कोशिश की.....लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया.....इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई.....और माहौल तनावपूर्ण हो गया.....कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता इसी बयानबाजी कर लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं.....वहीं पुलिस ने विवाद को नियंत्रित करने का प्रयास किया और कांग्रेसियों को शांत कराया.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |