Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पार्षद सीमा जयसवाल के.... MIC सदस्य रुक्मण देवी का चैंबर कब्जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है..... जिसके बाद निगम अधिकारी और कई पार्षद चैंबर का निरीक्षण करने पहुंचे थे.....लेकिन निरीक्षण के दौरान चैंबर बंद पाया गया.....
सिंगरौली नगर निगम में MIC सदस्य रुक्मण देवी का चैंबर कब्जाने का मामला गरमा गया है.....बताया जा रहा है की नेता प्रतिपक्ष पार्षद सीमा जयसवाल पर तीसरी बार इस तरह का कृत्य का आरोप है .....लेकिन जब महापौर रानी अग्रवाल,आम आदमी पार्टी नेता अभिमन्यु सिंह चंदेल और कई पार्षद निरीक्षण करने पहुंचे.....तो विवादित चैंबर पर ताला बंद पाया गया.....निगम अधिकारियों ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी को चैंबर में ताला लगाने का अधिकार नहीं है.....महापौर और आयुक्त ने साफ किया कि नगर निगम एक्ट में नेता प्रतिपक्ष के लिए चैंबर का कोई प्रावधान नहीं है.....यह सिर्फ परंपरा के आधार पर दिया जाता रहा है.....रुक्मण देवी का चैंबर कब्जाना सीमा जयसवाल का गलत कदम है.....और जल्द ही पार्षदों से चर्चा कर इस विवाद का समाधान निकाला जाएगा.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |