Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हरदा में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया… जिसमें प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं… कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया…
गुरुवार को हरदा भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई… इस अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल और जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा मौजूद रहे… जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री कृष्णा गौर का स्वागत किया ..... साथ ही फोटो गैलरी का भी अवलोकन किया… कार्यक्रम में गौर ने पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, विचारों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला… और युवाओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं…
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |