Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है ..... सरकार ने किसानों को प्राथमिकता देते हुए भावान्तर योजना लागू करने जा रहे है ..... मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को किसी भी हालत में घाटा नहीं होने देगी और हम किसानों को सोयाबीन का उचित मूल्य दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है......
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोयाबीन के लिए एमएसपी प्रति क्विंटल 5 हज़ार 328 रुपए घोषित की है..... किसान संघों के सुझाव पर राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि..... इस साल सोयाबीन के किसानों को भावांतर का लाभ दिया जाएगा....... मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसान पहले की तरह मंडियों में सोयाबीन का विक्रय करेगा..... अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावान्तर योजना के तहत सरकार द्वारा की जाएगी...... CM ने कहा कि भावांतर योजना में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा रही है.....CM यादव ने विक्रय मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर भी कई बातें कही है ..... उन्होंने आगे बताया की पहले भी फसलों की क्षति पर किसानों को राहत राशि दी की गई है..... साथ ही पीले मोजेक से हुए नुकसान के लिए भी सर्वे करवाया जा रहा है ....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |